फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSY: बिटिया की शादी के समय नहीं होगी पैसों की दिक्कत, सरकार की इस स्कीम में करें निवेश

Fri, 21 Feb 2025 04:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए सरकार इस योजना का संचालन कर रही है। सुकन्या समृद्धि योजना एक लंबी समयावधि के लिए लघु बचत योजना है।
विज्ञापन
1 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आप अपनी बेटी की शादी और पढ़ाई लिखाई के लिए पैसे जुटाना चाहते हैं तो आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी। बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए सरकार इस योजना का संचालन कर रही है। सुकन्या समृद्धि योजना एक लंबी समयावधि के लिए लघु बचत योजना है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको अच्छी ब्याज दर के साथ कई शानदार फायदे भी मिलते हैं। यह स्कीम एक बचत योजना के साथ साथ बेटियों को अच्छा भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम में बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : AdobeStock
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको वर्तमान समय में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। सुकन्या समृद्धि योजना में आप 250 रुपये की राशि से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं निवेश की अधिकतम सीमा की बात करें तो इसे सालाना 1.5 लाख रुपये तय किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : AdobeStock
इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स में छूट भी मिलती है। सुकन्या समृद्धि योजना में आप 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खुलवाकर निवेश कर सकते हैं। 

4 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : AdobeStock
सुकन्या समृद्धि योजना में आपको 15 सालों के लिए निवेश करना होता है। वहीं आपका निवेश 21 सालों में मैच्योर हो जाता है। इस स्कीम से आप पैसों की आंशिक निकासी तब कर सकते हैं जब बेटी की उम्र 18 साल की हो जाती है या 10वीं कक्षा पास कर लेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : AdobeStock
देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रहने वाले लोग इस योजना में अपना खाता खुलवा रहे हैं। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह सरकार की एक शानदार निवेश योजना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें