How To Check Home Earthing: आंधी-तूफान और मानूसन का मौसम शुरू होने से पहले घर की सुरक्षा की तैयारी करना बेहद जरूरी है। इस मौसम में अक्सर आसमान से बिजली गिरने और तेज हवाओं के कारण बिजली के खंभों में गड़बड़ी की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में आपके घर की 'अर्थिंग' सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच का काम करती है।
अगर आपके घर की अर्थिंग कमजोर या खराब है, तो आसमानी बिजली या शॉर्ट सर्किट का हाई वोल्टेज सीधे आपके कीमती उपकरणों और परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह क्यों जरूरी है और इसे कैसे चेक कर सकते हैं।