What is Power Surge?: आंधी-तूफान के दौरान अक्सर यह देखने को मिलता है कि लोगों के घरों के कीमती इलेक्ट्रिक सामान अचानक खराब हो जाते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें एक बड़ा कारण आंधी के दौरान टीवी, फ्रिज, लैपटॉप और एसी जैसे सभी उपकरणों के प्लग सॉकेट में ही लगे रहते हैं। कई बार चार्जिंग में लगा मोबाइल फोन भी अचानक जल जाता है या खराब हो जाता है। बहुत से लोग इस खतरे को हल्के में लेते हैं, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
असल में खराब मौसम में फोन चार्ज करना आपकी जान और माल दोनों के लिए बेहद खतरनाक है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आंधी-तूफान में फोन चार्ज करने से ब्लास्ट क्यों हो सकता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।