फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Cattle Care: मानसून में पशुपालकों की इन गलतियों से ठप हो सकता है दूध का धंधा, ऐसे बचाएं अपनी गाय-भैंस

Mon, 08 Jun 2026 06:08 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Barish me pashuwo ki dekhbhaal kaise karen: मानसून के सीजन में आपको अपनी गाय-भैंस का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपकी जरा सी लापरवाही से उनको गंभीर बीमारियां घेर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Monsoon Cattle Care Tips - फोटो : AI Generated
Cattle Care Tips In Monsoon: मानसून का मौसम किसानों के लिए राहत लेकर आता है। हालांकि, इस दौरान पशुपालकों के सामने कई तरह की दिक्कतें भी खड़ी हो जाती हैं। बरसात के सीजन में बढ़ी हुई नमी, गंदगी और जलभराव के कारण पशुओं में विभिन्न प्रकार की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। गाय, भैंस, बकरी या अन्य दुधारू पशुओं को साफ-सुथरा वातावरण, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच की जरूरत होती है। मानसून के दौरान लापरवाही से पशुओं को बीमारी हो सकती है। इससे उनकी उत्पादकता कम हो सकती है, जिसकी वजह से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Monsoon Cattle Care Tips - फोटो : freepik

मानसून में पशुओं के रहने की जगह को सूखा और साफ कैसे रखें?

  • पशुओं के रहने के स्थान को सूखा और स्वच्छ रखना काफी जरूरी है।
  • बारिश का पानी उस जगह पर जमा नहीं होना चाहिए जहां पशुओं का स्थान होता है।
  • इस पानी में बैक्टीरिया और परजीवी तेजी से पनपते हैं।
  • इस कारण जहां पशु रहते हैं, वहां पर नियमित रूप से चूना या कीटाणुनाशक का छिड़काव करना संक्रमण के खतरे को कम कर सकता है।
  • इन सब के अलावा पशुओं को गीली जगह पर लंबे समय तक बांधकर भी नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
Monsoon Cattle Care Tips - फोटो : अमर उजाला

बरसात के मौसम में पशुओं के खानपान का ध्यान कैसे रखें?

  • बरसात के सीजन में पशुओं के खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • गीला या सड़ा हुआ चारा खिलाने से पशुओं को पाचन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
  • पशुपालकों को ताजा चारा, संतुलित आहार और पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना चाहिए।

4 of 5
Monsoon Cattle Care Tips - फोटो : PTI

मानसून में पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखने पर क्या करें?

  • बारिश के मौसम में पशुओं को त्वचा से संबंधित रोगों का खतरा बढ़ जाता है।
  • इस कारण समय पर टीकाकरण कराना चाहिए।
  • पशुओं में भूख कम लगना, बुखार, सुस्ती जैसे लक्षण दिखाई देने पर आपको तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
  • शुरुआत में दिखाने से पशुओं में गंभीर बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Monsoon Cattle Care Tips - फोटो : Adobe Stock

स्वस्थ पशु से पशुपालकों की आय कैसे बढ़ती है?

  • स्वच्छता, पौष्टिक आहार, समय पर टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने से आप अपने पशुओं को होने वाली अधिकांश मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं।
  • ऐसा करने से पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर भी रहेगा और दूध उत्पादन भी अच्छा होगा।
  • इससे पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें