फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Food Storage Tips: खाना बचाने के चक्कर में न करें ये गलती, फ्रिज में रखने से खराब हो सकती हैं ये चीजें

Tue, 18 Aug 2026 02:46 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Food Not to Refrigerate: फ्रिज हर खाने की चीज को ताजा रखने का सही तरीका नहीं है। आलू, साबुत प्याज, साबुत लहसुन, टमाटर, केला और ब्रेड को सामान्य तौर पर फ्रिज से बाहर रखना बेहतर होता है।
विज्ञापन
1 of 7
इन चीजों को फ्रिज में रखने की आदत छोड़ दें - फोटो : AI
फ्रिज को आमतौर पर खाने की चीजों को ज्यादा समय तक ताजा रखने का आसान तरीका माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर खाद्य पदार्थ के लिए फ्रिज का ठंडा तापमान फायदेमंद नहीं होता? कुछ चीजें कम तापमान और नमी के कारण अपना स्वाद, बनावट या ताजगी खो सकती हैं। ऐसे में बिना सोचे-समझे हर सामान को फ्रिज में रखने की आदत बदलना जरूरी है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप अक्सर फ्रिज में रखने की भूल तो करते हैं, लेकिन इस चीजों को फ्रिज में रखने से ये जल्दी खराब भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
इन चीजों को फ्रिज में रखने की आदत छोड़ दें - फोटो : AI
आलू को फ्रिज से रखें दूर
आलू को ठंडी और अंधेरी जगह पर रखना ज्यादा बेहतर होता है। फ्रिज में रखने पर इसके स्टार्च में बदलाव हो सकता है, जिससे स्वाद खराब हो सकता है। इसके अलावा आलू और प्याज को एक साथ रखने से भी बचना चाहिए। दोनों से निकलने वाली गैसें इनके जल्दी खराब होने की वजह बन सकती हैं। ऐसे में आलू को फ्रिज में रखने से आपको बचना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
इन चीजों को फ्रिज में रखने की आदत छोड़ दें - फोटो : AI
साबुत प्याज को सूखी जगह पर रखें
अगर प्याज पूरा है तो उसे फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है। फ्रिज की नमी से प्याज नरम पड़ सकता है और उसमें फफूंद लगने का खतरा बढ़ सकता है। साबुत प्याज के लिए सूखी, हवादार और अंधेरी जगह बेहतर है। वहीं, कटे हुए प्याज को बंद डिब्बे में रखकर फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है।

4 of 7
इन चीजों को फ्रिज में रखने की आदत छोड़ दें - फोटो : AI
साबुत लहसुन भी फ्रिज में न रखें
साबुत लहसुन को सूखी और हवादार जगह पर रखना बेहतर माना जाता है। फ्रिज की नमी उसके अंकुरित होने या खराब होने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। इसलिए जरूरत के हिसाब से लहसुन की कलियां निकालकर इस्तेमाल करना बेहतर है। जरूरत से ज्यादा लहसुन निकालकर फिर उसे फ्रीज में रखना आपकी सेहत को ही खराब कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
इन चीजों को फ्रिज में रखने की आदत छोड़ दें - फोटो : AI
टमाटर का स्वाद हो सकता है खराब
टमाटर को फ्रिज में रखने से उसकी बनावट और स्वाद पर असर पड़ सकता है। कम तापमान के कारण इसका नेचुरल स्वाद कम महसूस हो सकता है और यह जल्दी नरम भी पड़ सकता है। इसलिए पके टमाटरों को कमरे के तापमान पर रखें और जरूरत के मुताबिक जल्दी इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

6 of 7
इन चीजों को फ्रिज में रखने की आदत छोड़ दें - फोटो : AI
केले का छिलका पड़ सकता है काला
केले को फ्रिज में रखने पर उसका छिलका तेजी से काला पड़ सकता है। हालांकि अंदर का फल कुछ समय तक ठीक रह सकता है, लेकिन रंग और बनावट बदल जाती है। केले को कमरे के तापमान पर रखना बेहतर है। बहुत ज्यादा पका केला थोड़े समय के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन चीजों को फ्रिज में रखने की आदत छोड़ दें - फोटो : AI
ब्रेड फ्रिज में हो सकती है सख्त
ब्रेड को फ्रिज में रखने से वह जल्दी सूखकर बासी और सख्त हो सकती है। कुछ दिनों में इस्तेमाल करना हो तो इसे अच्छी तरह बंद पैकेट में सामान्य तापमान पर रखें। लंबे समय तक सुरक्षित रखना हो तो फ्रीजिंग एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Masked Aadhaar: क्या होता है मास्क्ड आधार? जानें इसे कब इस्तेमाल करना चाहिए

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की इस बार आनी है 24वीं किस्त? चेक करें आपको मिलेगी या नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें