बीते वर्षों में स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले लोगों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है। यह आज के समय कमाई का एक आकर्षक माध्यम बन चुका है। हालांकि, स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले आपको इसके पीछे छिपे जोखिमों के बारे में भी पता होना जरूरी है।
कई बार देखने को मिलता है कि कुछ निवेशक बिना जानकारी के सिर्फ दूसरों की सलाह या बाजार की तेजी देखकर किसी भी स्टॉक को खरीद लेते हैं, जिसके चलते उन्हें भविष्य में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिना सोचे समझे बस पैसों की लालच में स्टॉक मार्केट में निवेश करना काफी जोखिम भरा है। स्टॉक मार्केट में आपको योजनाबद्ध ढंग से निवेश करना होता है। इसके अलावा इसमें ध्यान, ज्ञान और समझदारी की काफी जरूरत होती है।