फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, एक क्लिक में जानें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

Fri, 06 Mar 2026 02:26 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Step By Step Guide For Char Dham Registration: अगर आप चार धाम यात्रा पर जाना चाहते हैं तो पहले उसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लें। यहां उसकी पूरी गाइड दी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? - फोटो : अमर उजाला
How To Do Char Dham Registration:  चार धाम यात्रा भारतीय धर्म और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी के चलते हर साल लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा के लिए निकलते हैं। ऐसे में सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से यात्री अपने यात्रा कार्यक्रम को सुनिश्चित कर सकते हैं, साथ ही भीड़भाड़ और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। इससे प्रशासन को भी यात्रियों की संख्या और मार्ग की जानकारी मिलती है, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनती है। 

अगर आप इस साल चार धाम यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना न भूलें। आज से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन का आरंभ भी हो गया है। यहां हम आपको पूरी गाइड दे रहे हैं कि कैसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें, जरूरी दस्तावेज क्या हैं, और यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखें।
 
विज्ञापन

2 of 5
चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? - फोटो : Adobe stock
चार धाम के लिए कैसे कराएं पंजीकरण?

चार धाम यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए इस बार पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के अनुसार, श्रद्धालु 6 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। होमपेज पर "Register for Char Dham Yatra" लिंक पर क्लिक करें।

 
विज्ञापन

3 of 5
चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? - फोटो : Adobe stock
अब इसमें अपना नाम, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी सही-सही दर्ज करें। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सत्यापित करना आवश्यक है। आधार कार्ड या फोटो आईडी अपलोड करें। पूरी डिटेल भरने के बाद आपको एक पास और आईडी नंबर मिल जाएगा, जिसके होने पर ही आपकी यात्रा पूरी हो सकेगी।

 

4 of 5
चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? - फोटो : Adobe stock
पंजीकरण कराने के लिए कौन सा एप इस्तेमाल करें?
 
इतना ही नहीं मोबाइल एप Tourist Care Uttarakhand के माध्यम से भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से यात्रियों को यात्रा से जुड़ी जानकारी, सुरक्षा अपडेट और अन्य सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

श्रद्धालुओं के लिए लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। ये सुविधा यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले यानी 17 अप्रैल से शुरू की जाएगी। इससे ऐसे यात्रियों को भी पंजीकरण कराने का अवसर मिलेगा, जिनके पास ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके लिए ऋषिकेश से लेकर हरिद्वार तक में कैंप लगाए जाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? - फोटो : Adobe stock
अब जान लेते हैं कि कपाट कब खुलेंगे?

चार धाम यात्रा के तहत उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थ स्थल यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट अलग-अलग तिथियों पर खोले जाएंगे। इस साल यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को खोले जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही देशभर से लाखों श्रद्धालु इन पवित्र धामों की यात्रा के लिए पहुंचेंगे।

यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से पहले से रजिस्ट्रेशन कराने और यात्रा से जुड़ी सभी जरूरी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें