फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: अब रेल यात्रियों को भी देना होगा एयरपोर्ट की तरह स्टेशन यूजर चार्ज, जानिए क्या है ये नया नियम

Mon, 10 Jan 2022 05:41 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रेल यात्रियों को देना होगा स्टेशन यूजर चार्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
हर रोज रेलवे से लाखों लोग यात्रा करते हैं, जिसकी एक वजह ये भी है कि भारतीय रेलवे हर वर्ग के लोगों को यात्रा की सुविधा देता है। हर वर्ग का व्यक्ति अपनी सहूलियत के हिसाब से ट्रेन में सफर कर सकता हैं, लेकिन अब रेल यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। जल्द ही यात्रियों को ट्रेन में सफर करने के लिए 50 रुपये ज्यादा तक कीमत अदा करनी पड़ सकती है। एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किए गए रेलवे स्टेशनों पर रेल मंत्रालय ने स्टेशन डेवलपमेंट फीस लगाने का फैसला किया है। यात्रियों को यूजर चार्ज के रूप में इसका भुगतान करना होगा। दरअसल, अब यात्रियों से एयरपोर्ट की तर्ज पर बनकर तैयार हो रहे नए रेलवे स्टेशनों पर यूजर चार्ज लिया जाएगा। ये रकम 10 से 50 रुपये के बीच हो सकती है। रेलवे देशभर में विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त 400 रेलवे स्टेशन बनाने पर काम कर रहा है। इसमें से ज्यादातर रेलवे स्टेशन पब्लिक-प्राइवेट साझेदारी पर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रेल यात्रियों को देना होगा स्टेशन यूजर चार्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी
  • यात्रियों पर यूजर चार्ज लगाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड की ओर से दे दी गई है। इसके तहत अलग-अलग क्लास में सफर करने वाले लोगों पर चार्ज भी अलग होगा, साथ ही ये ट्रेन टिकट में ही शामिल किया जाएगा।  रेल मंत्रालय ने 10 रुपये से लेकर अधिकतम 50 रुपए तक यूजर चार्ज लगाने का निर्णय किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
रेल यात्रियों को देना होगा स्टेशन यूजर चार्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • यदि आप अनारक्षित टिकट पर यात्रा कर रहे हैं तो आपको इसके लिए 10 रुपये डेवलपमेंट फीस के तौर पर अदा करने होंगे। वहीं स्लीपर क्लास में सफर करने पर 25 रुपये, तो एसी में यात्रा करने वालों से 50 रुपये तक का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।

4 of 5
रेल यात्रियों को देना होगा स्टेशन यूजर चार्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • वर्तमान में देश में इस तरह का शुल्क एयरपोर्ट पर ही लिया जाता है। हालांकि रेलवे में यह सर्विस चार्ज कब से लागू किया जाएगा इसकी जानकारी रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने अभी साझा नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेल यात्रियों को देना होगा स्टेशन यूजर चार्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इसके अलावा प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने पर भी आपको सर्विस चार्ज के रूप में 10 रुपये चुकाने होंगे, जबकि एयरपोर्ट की तरह विकसित स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों से तय कीमत की 50 फीसदी राशि भी ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें