फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख के गहने चोरी का मामला: क्या लॉकर से सामान चोरी होने पर बैंक मुआवजा देता है या नहीं? लॉकर के नियम जानें

Wed, 12 Aug 2026 05:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Locker Se Chori Hone Par Kaun Responsible Hota Hai: अगर आपने भी किसी बैंक के लॉकर में कोई सामान रखा है या रखने वाले हैं, तो आपके लिए उस बैंक के लॉकर से जुड़े नियम जरूर जान लेने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
बैंक के लॉकर से सामान गुम होने पर किसकी जिम्मेदारी? - फोटो : Amar Ujala AI
Bank Locker Rules: बैंक सिर्फ आपका बैंक अकाउंट खोलने का काम नहीं करता बल्कि, आपको कई अन्य सुविधाएं भी देता है। जैसे- बैंक आपको लॉकर की सुविधा भी देता है जिसमें आप अपने गहने, घर के पेपर्स या कोई जरूरी सामान रख सकते हैं।

पर सोचिए कि आपका सामान ही बैंक लॉकर से चोरी हो जाए, तो फिर ये किसकी जिम्मेदारी होगी? दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि हाल ही में कानपुर से एक ऐसा मामला आया जहां एक लॉकर से लगभग 50 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। इस मामले से बैंक लॉकर की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। चलिए जानते हैं अगर आप भी लॉकर में अपना कोई सामान रख रहे हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
बैंक के लॉकर से सामान गुम होने पर किसकी जिम्मेदारी? - फोटो : Adobe Stock
क्या है मामला?
  • दरअसल, कानपुर के स्वरूप नगर के एक बैंक में महिला ने 17 साल से लॉकर में सोने के गहने रखे थे
  • पर जब 17 साल बाद महिला ने लॉकर खोला तो लॉकर खाली था और उसमें एक भी गहना नहीं था
  • महिला ने जब बैंक मैनेजर को इसकी जानकारी दी, तो मैनेजर ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया
  • मामले की शिकायत पुलिस में की गई और फिलहाल जांच चल रही है
  • गहनों की कीमत लगभग 50  रुपये थी
विज्ञापन

3 of 5
बैंक के लॉकर से सामान गुम होने पर किसकी जिम्मेदारी? - फोटो : Adobe Stock
क्या हैं लॉकर के नियम?
  • बैंक के लॉकर में अगर आप कोई सामान रख रहे हैं, तो जान लें कि बैंक की जिम्मेदारी इस सामान को रखने की होती है
  • पर बैंक इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार नहीं होते हैं, क्योंकि आरबीआई के मुताबिक बैंक लॉकर सुविधा सिर्फ एक स्टोरेज सर्विस है

4 of 5
बैंक के लॉकर से सामान गुम होने पर किसकी जिम्मेदारी? - फोटो : Adobe Stock
  • पर ऐसा भी नहीं कि बैंक अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह बच सकता है यानी अगर लॉकर से सामान चोरी हो जाए और बैंक पर आंच भी न आए
  • अगर बैंक के लॉकर से कोई सामान चोरी होता है और बैंक की कोई लापरवाही साबित होती है, तो बैंक जिम्मेदार माना जाता है
  • जैसे- बैंक की तरफ से लॉकर की सुरक्षा में कमी होना, सीसीटीवी से छेड़छाड़, रिकॉर्ड को ठीक से नहीं रखा, बैंक स्टाफ की लापरवाही हो आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक के लॉकर से सामान गुम होने पर किसकी जिम्मेदारी? - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसे मामलों में बैंक को जिम्मेदार माना जाएगा और बैंक को मुआवजा भी देना होता है
  • साल 2022 में लागू हुए नियमों की मानें तो बैंक अधिकतम 100 गुना सालाना किराए तक का मुआवजा देगा   
  • हालांकि, इसके लिए बैंक की गलती साबित होना जरूरी है

नोट:- जब भी लॉकर लें तो नियम व शर्तो को अच्छे से पढ़ लें ताकि, भविष्य में दिक्कतें न हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें