फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं और कौन है पात्र? यहां जानें

Wed, 12 Aug 2026 04:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Benefits: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना का लाभ किन लोगों को मिलता है?
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Vishwakarma Yojana: देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसी में से एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।

मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लाभार्थी जुड़े हैं और इस योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि इस योजना के लिए कौन पात्र है और इस योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या मिलते हैं लाभ?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना में लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है
  • इसके लिए जब तक ट्रेनिंग दी जाती है तब तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • टूलकिट खरीदने के लिए अलग से 15000 रुपये भी दिए जाते हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • अपना काम करने के लिए आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है
  • आप पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए ले सकते हैं
  • फिर जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए भी ले सकते हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कौन है योजना के लिए पात्र?
  • धोबी और दर्जी
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • अगर आप मालाकार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो अस्त्रकार हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें