Solar Water Heater: सर्दियों का सीजन करीब आ रहा है। ऐसे में धीरे-धीरे ठंड की शुरुआत होने लगी है। ठंड के सीजन में अक्सर देखने को मिलता है कि वॉटर हीटर की मांग काफी बढ़ जाती है। हालांकि, वॉटर हीटर का उपयोग करते समय बिजली के बिल की काफी ज्यादा खपत घरों में होती है। ऐसे में इसका एक अतिरिक्त बोझ हमारी आमदनी पर पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह के सोलर वॉटर हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं। सोलर वॉटर हीटर का उपयोग करने पर आपका अतिरिक्त बिजली बिल नहीं आएगा। सोलर वॉटर हीटर एक खास तरह का सोलर सिस्टम है, जो कि सौर ऊर्जा के सहारे पानी को गर्म करने का काम करता है। सूर्य ऊर्जा का उपयोग होने पर आपके घरों की बिजली का प्रयोग पानी गर्म करने में नहीं होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -