फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Rooftop Scheme: अब नहीं देना होगा एक रुपये बिजली का बिल, सरकार की इस स्कीम से घर पर लगाएं सोलर पैनल

Thu, 08 Sep 2022 11:04 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Istock
Solar Rooftop Scheme: आज जिस तेजी से महंगाई की रफ्तार बढ़ रही है। उसका एक बड़ा प्रभाव देश के मध्यमवर्गीय लोगों पर पड़ रहा है। वहीं हर महीने आने वाला अतिरिक्त बिजली का बिल इन लोगों के ऊपर एक अलग बोझ बन जाता है। अगर आप भी बढ़ती महंगाई के दौर में अतिरिक्त मात्रा में आने वाले बिजली बिल से परेशान हैं। ऐसे में आज हम आपको सरकार की एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। सरकार की इस योजना का नाम सोलर रूफटॉप स्कीम है।

इस स्कीम के अंतर्गत आप सरकार द्वारा 40 प्रतिशत की सब्सिडी लेकर अपने घरों में सोलर पैनल को लगवा सकते हैं। सरकार इस योजना के तहत देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना चाहती है। देश भर में कई लोग सरकार की इस योजना में आवेदन करके अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या है सोलर रूफटॉप स्कीम और कैसे आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Istock
भारत सरकार की सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इस स्कीम में आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay
रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सोलर रूफटॉप स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट Solarrooftop.gov.in पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद अपने राज्य की लिंक पर क्लिक करें। इस प्रोसेस को करने के बाद अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प का चयन करें। 

4 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay
नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपनी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना होगा। इसके अलावा आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को भी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay
स्कीम के अंतर्गत अगर आप 3KW तक के सोलर पैनल को अपनी छत पर लगवा रहे हैं। ऐसे में सरकार आपको सोलर पैनल लगवाने पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी देगी। वहीं अगर आप 3KW से 10KW तक के सोलर पैनल को अपनी छत पर लगवाते हैं। ऐसे में आपको सरकार की तरफ से 20 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें