Solar Rooftop Scheme: आज जिस तेजी से महंगाई की रफ्तार बढ़ रही है। उसका एक बड़ा प्रभाव देश के मध्यमवर्गीय लोगों पर पड़ रहा है। वहीं हर महीने आने वाला अतिरिक्त बिजली का बिल इन लोगों के ऊपर एक अलग बोझ बन जाता है। अगर आप भी बढ़ती महंगाई के दौर में अतिरिक्त मात्रा में आने वाले बिजली बिल से परेशान हैं। ऐसे में आज हम आपको सरकार की एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। सरकार की इस योजना का नाम सोलर रूफटॉप स्कीम है।
इस स्कीम के अंतर्गत आप सरकार द्वारा 40 प्रतिशत की सब्सिडी लेकर अपने घरों में सोलर पैनल को लगवा सकते हैं। सरकार इस योजना के तहत देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना चाहती है। देश भर में कई लोग सरकार की इस योजना में आवेदन करके अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या है सोलर रूफटॉप स्कीम और कैसे आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं?