Solar Rooftop Scheme: गर्मियों का सीजन चल रहा है। आने वाले जून और जुलाई महीने में गर्मी का प्रभाव बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा व्यक्त की जा रही है। गर्मियों के सीजन में बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है। इस दौरान हम बड़े पैमाने पर एसी, फ्रिज, टीवी, पंखे, कूलर और दूसरे जरूरी उपकरणों का उपयोग करते हैं। ऐसे में हर महीने काफी ज्यादा मात्रा में घर का बिजली बिल आता है। इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सोलर रूफटॉप योजना है। इसमें आवेदन करके आप बंपर सब्सिडी पर अपने घरों में सोलर पैनल लगवा सकते हैं। सोलर पैनल लगवाने के बाद आपके घर में सभी जरूरी उपकरण सौर ऊर्जा की सहायता से चलेंगे। ऐसे में हर महीने ज्यादा बिजली बिल नहीं आएगा।