फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Rooftop Scheme: 40 प्रतिशत तक सब्सिडी लेकर लगवाएं छत पर सोलर पैनल, 25 सालों तक नहीं आएगा कोई बिजली बिल

Fri, 29 Jul 2022 02:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Istock
Solar Rooftop Scheme: देश में कार्बन एमिशन को कम करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन स्कीम्स का उद्देश्य देश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की सोलर रूफटॉप स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार आपको सोलर पैनल लगाने पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। वर्तमान समय में महंगाई की मार और तेजी से बढ़ती बिजली बिल की दरों का एक बड़ा प्रभाव हमारी जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में आप अपने घरों पर सरकारी सब्सिडी की सहायता लेकर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इन्हें लगाने पर आपको हर महीने आने वाली बिजली बिल से आजादी मिल जाएगी। देश में कई लोग सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन करके अपने घरों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay
इस योजना के अंतर्गत अगर आप 3KW तक के सोलर पैनल अपने घरों पर लगवाते हैं। ऐसे में इन्हें लगाने पर सरकार आपको 40 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया कराएगी।
विज्ञापन

3 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay
वहीं अगर आप 3KW से 10KW तक के सोलर पैनल लगवाते हैं। ऐसे में आपको सरकार 20 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी। अगर आप भी अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको बिना देर किए इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।

4 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay
सोलर रूफटॉप स्कीम का लाभ उठाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आपको Solarrooftop.gov.in वेबसाइट पर विजिट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Istock
नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपने राज्य की लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद अप्लाई ऑनलाइन के ऑप्शन को सेलेक्ट करके अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करें। उसके बाद सबमिट के विकल्प का चयन करें। इस तरह आप आसानी से अपने इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें