फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Tips: ये दो सेटिंग्स फोन के बैकग्राउंड में कर रही बैटरी को तेजी से खत्म, ऐसे करें ऑफ

Sat, 07 Mar 2026 02:10 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको स्मार्टफोन की दो ऐसी सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बदलकर आप अपने फोन की बैटरी की बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
smartphone Tips - फोटो : FREEPIK
स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। हालांकि, कई यूजर्स को एक आम समस्या काफी परेशान करती है। कई स्मार्टफोन यूजर्स की शिकायत रहती है कि उनकी बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसी स्थिति में लोग सोचते हैं कि बैटरी खराब हो गई है, जबकि कई बार इसकी वजह फोन की कुछ सेटिंग्स हो सकती हैं। ये सेटिंग्स बैकग्राउंड में बैटरी की ज्यादा खपत करती हैं। स्मार्टफोन का डिस्प्ले रिफ्रेश रेट और कीबोर्ड के साउंड व हैप्टिक जैसी सेटिंग्स बैटरी को काफी तेजी से ड्रेन करने का काम करती हैं। अगर इन सेटिंग्स को सही तरीके से बदला जाए तो फोन की बैटरी लाइफ को बेहतर किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

डिस्प्ले रिफ्रेश रेट

सबसे पहले बात करते हैं डिस्प्ले रिफ्रेश रेट की। आजकल कई स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट आता है। इस पर स्क्रीन ज्यादा स्मूद परफॉर्म करती है। हालांकि, इस पर बैटरी की खपत काफी ज्यादा होती है। अगर आपके फोन में यह सेटिंग हाई यानी 144Hz पर है तो बैटरी जल्दी ड्रेन हो सकती है।

Battery Maintenance Guide: इन्वर्टर की बैटरी में पानी कब डालना चाहिए? ज्यादातर लोगों को इसका सही समय नहीं पता

विज्ञापन

3 of 5
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK
इस कारण आपको इसे बदल देना चाहिए। इसे बदलने के लिए स्मार्टफोन में सेटिंग को ओपन करें। इसके बाद डिस्प्ले के ऑप्शन पर क्लिक करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको ऑटो सिलेक्ट पर सेट कर देना है। ऐसा करने से फोन जरूरत के हिसाब से रिफ्रेश रेट बदलता रहेगा और बैटरी की बचत होगी।

सावधान! क्या आपके पैन कार्ड पर किसी और ने ले रखा है लोन? ऐसे करें चेक वरना...

4 of 5
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

वाइब्रेशन एंड हेप्टिक

स्मार्टफोन में जब आप पर टाइप करते हैं, तो कीबोर्ड से हल्की आवाज या वाइब्रेशन महसूस होता है। यह फीचर यूजर अनुभव को बेहतर बनाता तो है लेकिन इससे बैटरी की खपत भी काफी ज्यादा होती है। खासतौर पर जो लोग दिनभर चैटिंग या टाइपिंग करते हैं, उनके स्मार्टफोन में बैटरी जल्दी ड्रेन होती है। 

PM Kisan Yojana: 13 मार्च को जारी हो सकती है 22वीं किस्त, चेक करें आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK
इसको बंद करने के लिए आपको फोन में सेटिंग ओपन करना है। इसके बाद साउंड एंड वाइब्रेशन के विकल्प का चयन करना है। नेक्स्ट स्टेप पर वाइब्रेशन एंड हेप्टिक को ऑफ कर देना है।  ऐसा करने से फोन इस्तेमाल करते समय बैटरी की बचत होगी। 

Car Tips: कार चलाते समय सड़क पर फंस सकते हैं आप, बस इतने रुपये का ये डिवाइस बचा सकता है लाखों का नुकसान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें