Dead Smartphone Disposal: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि हमारे घरों में पुराना या डेड स्मार्टफोन पड़ा रहता है। कई बार लोग इन्हें बेकार समझकर सीधे कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं, मगर ऐसा करना किसी बड़ी मुसीबत को बुलावा देने जैसा हो सकता है। एक डेड दिखने वाला फोन भी पर्यावरण, आपकी सेहत और आपकी प्राइवेसी के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है।
स्मार्टफोन में कई ऐसे तत्व और कीमती चीजें होती हैं, जिनका सही निपटारा न होने पर गंभीर नुकसान हो सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि डेड स्मार्टफोन को कचरे में फेंकने के क्या नुकसान हैं और इसे फेकने का सही तरीका क्या है?