फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone: कहीं आपका स्मार्टफोन नकली तो नहीं? ऐसे करें मिनटों में असली-नकली में पहचान

Tue, 01 Mar 2022 09:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
असली-नकली मोबाइल में पहचान करने का तरीका - फोटो : istock
ये दौर स्मार्टफोन का है। पहले नॉर्मल मोबाइल फोन आए, जिनसे हम सिर्फ कॉल या मैसेज कर सकते थे। लेकिन मौजूदा समय में लोगों के पास ऐसे मोबाइल फोन मौजूद हैं जिनसे सिर्फ कॉल या मैसेज ही नहीं बल्कि कई अन्य काम भी आसानी से हो सकते हैं। फोटो क्लिक करने, वीडियो बनाने के अलावा स्मार्टफोन से कई काम एक क्लिक में हो जाते हैं। लोग दुकानों पर जाकर अपनी पसंद का लेटेस्ट स्मार्टफोन तो खरीदते ही हैं, लेकिन अब लोग ऑनलाइन मोबाइल भी काफी खरीदते हैं। लोग दुकानों पर जाने की बजाय ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ ज्यादा रूचि दिखा रहे हैं। ऐसे में चिंता इस बात की भी रहती है कि कहीं हमारे पास नकली मोबाइल फोन न आ जाए। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आप जो मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे हैं वो असली है या फिर नकली। अगर आप इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इनमें पहचान करने के तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
असली-नकली मोबाइल में पहचान करने का तरीका - फोटो : istock
ये रहा तरीका
  • अगर आप अपने मोबाइल फोन के बारे में पता लगाना चाहते हैं कि वो असली या फिर नकली, तो इसके लिए आपको एक मैसेज करना होता है। दरअसल, दूरसंचार विभाग की तरफ से निकाले गए एक तरीके से आप अपने मोबाइल के असली-नकली का पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
असली-नकली मोबाइल में पहचान करने का तरीका - फोटो : istock
करना होगा मैसेज
  • आपको अपने मोबाइल फोन से एक मैसेज करना है। आपको मैसेज में KYM लिखकर स्पेस देना है, और फिर 15 डिजिट का आईएमईआई नंबर डालें। फिर इस मैसेज को 14422 नंबर पर भेज दें।

4 of 5
असली-नकली मोबाइल में पहचान करने का तरीका - फोटो : istock
यहां से देखें आईएमईआई नंबर
  • अगर आपको अपने मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर नहीं पता होता, तो आाप इसे अपने मोबाइल के बॉक्स से, मोबाइल सेटिंग में जाकर या फिर *#06# डायल करके जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
असली-नकली मोबाइल में पहचान करने का तरीका - फोटो : istock
मैसेज से मिलेगी जानकारी
  • वहीं, जब आप अपने मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर के साथ 14422 नंबर पर मैसेज भेज देंगे, तो आपको दूसरी तरफ से एक मैसेज मिलेगा। इस प्राप्त हुए मैसेज में आपके मोबाइल फोन की जानकारी मौजूद होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें