How to fix green line on phone screen: आज के इस डिजिटल युग में हम में से अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन आने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। फ्लाइट टिकट बुक करना, किसी सरकारी योजना का लाभ लेना, दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने से लेकर आप कई जरूरी कार्यों को घर बैठे अपने स्मार्टफोन की मदद से कर सकते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि कुछ तकनीकी खामियों की वजह से स्मार्टफोन की स्क्रीन पर हरी लाइन देखने को मिलती है। यह स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर प्रॉबल्म की वजह से हो सकता है। स्क्रीन पर हरी लाइन दिखने की वजह से कई यूजर्स काफी परेशान हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।