फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Scheme: मात्र 45 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 25 लाख, जानिए क्या है एलआईसी की स्कीम

Fri, 19 May 2023 12:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Jeevan Anand Policy - फोटो : istock
LIC Jeevan Anand Policy: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो एलआईसी को निवेश के एक सुरक्षित विकल्प के तौर पर देखते हैं। इसी वजह से किन्हीं और स्कीम्स में निवेश करने की बजाए लोग एलआईसी की योजनाओं में इन्वेस्ट करते हैं। विभिन्न आय वर्गों को ध्यान में रखकर भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी कई योजनाओं का संचालन कर रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन आनंद पॉलिसी है। इस स्कीम के अंतर्गत आप रोजाना 45 रुपये की बचत करके 25 लाख रुपये तक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। यही वजह है, जिसके चलते देश में कई लोग इस स्कीम में अपने पैसों का निवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
LIC Jeevan Anand Policy - फोटो : istock
यह एक टर्म पॉलिसी है। यह पॉलिसी जितने समय तक है। उतने समय तक आपको प्रीमियम का भुगतान करना होगा। इसमें आपको कई तरह के मैच्योरिटी बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
LIC Jeevan Anand Policy - फोटो : istock
इस स्कीम में न्यूनतम सम एश्योर्ड 1 लाख रुपये का है। वहीं अधिकतम की कोई सीमा तय नहीं की गई है। इस स्कीम में आप हर महीने 1358 रुपये का निवेश करके 25 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 

4 of 5
LIC Jeevan Anand Policy - फोटो : istock
इसके लिए आपको रोजाना 45 रुपये की बचत करनी है। यह बचत आपको लंबी समय अवधि के लिए करनी है। अगर आप रोजाना 45 रुपये की बचत करके हर महीने 1358 रुपये का निवेश पूरे 35 सालों के लिए करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Jeevan Anand Policy - फोटो : iStock
ऐसे में आप मैच्योरिटी के समय कुल 25 लाख रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड इकट्ठा करने के लिए आप इस स्कीम में अपने पैसों का निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें