Smartphone Fast Charging Issues: आजकल लोग लाखों रुपये खर्च करके चमचमाता हुआ नया स्मार्टफोन तो खरीद लेते हैं, लेकिन जब बात मोबाइल चार्ज करने की आती है, तो लोग अक्सर ही लापरवाही करते हैं। लोग अपना ओरिजनल चार्जर से मोबाइल चार्ज करने के बजाए जो चार्जर मिलता है उसी से चार्ज करने लगते हैं। कई लोगों का जब ओरिजनल चार्जर गायब होता है तो सस्ता वाला खरीदकर उसी से फोन चार्ज करने लगते हैं।
ज्यादातर लोगों को अंदाजा भी नहीं होता कि उनकी यह छोटी सी कंजूसी नए-नवेले फोन को अंदर ही अंदर खत्म कर रही होती है। स्मार्टफोन की एडवांस तकनीक के लिए सही पावर मिलना बहुत जरूरी है। ऐसे में नकली या बेमेल चार्जर का इस्तेमाल करना अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस छोटी सी गलती से आपके महंगे फोन की बैटरी और परफॉर्मेंस पर क्या असर पड़ता है।