आज के समय घर में बिजली हमारी जरूरत बन चुकी है। हालांकि, बिजली का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अक्सर कई घरों में शॉर्ट सर्किट होने का मामले सामने निकलकर आते रहते हैं। शॉर्ट सर्किट होने से न केवल महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचता है बल्कि आग लगने जैसी दुर्घटनाओं का जोखिम भी इससे काफी बढ़ जाता है। आज हम आपको उन जरूरी संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि घर में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा है या नहीं।