Smartphone Overheating Fix: भीषण गर्मियों में अक्सर ये खबरें आती हैं कि स्मार्टफोन ब्लास्ट हो गया या मोबाइल फटने से बड़ा हादसा हो गया। गर्मियों में ऐसी खबरें आम हो जाती हैं, ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर इस समस्या से बचने के लिए क्या करना चाहिए। आइए इसी के बारे में सरल तरीके से समझते हैं।
जब फोन का तापमान सामान्य से अधिक बढ़ जाता है, तो इसकी लिथियम-आयन बैटरी पर दबाव पड़ता है, जिससे 'थर्मल रनवे' की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसी स्थिति में फोन न सिर्फ खराब हो सकता है, बल्कि उसमें ब्लास्ट होने का खतरा भी रहता है। इसलिए फोन के गर्म होते ही सतर्क हो जाना और तुरंत सही कदम उठाना आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होता है।