Iron Cooler Shock Reason Kya Hain: अगर गर्मी से न बचा जाए तो हम बीमार तक हो सकते हैं। इसलिए लोग कूलर-एसी चलाते हैं, लेकिन अधिकतर लोग कूलर चलाते हैं। इसमें भी कई लोगों के पास पुराने लोहे वाले कूलर होते हैं या कई लोग अब भी लोहे वाले कूलर को ही खरीदना पसंद करते हैं।
पर कई बार देखने में आता है कि ये लोहे के कूलर करंट मारने लगते हैं, लेकिन क्या आप इसके पीछे के कारणों को जानते हैं? क्या आप जानते हैं कि कूलर में करंट किन वजहों से आता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं लोहे के कूलर में करंट आने के क्या कारण हो सकते हैं...