How to solve slow charging problem: इस डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी महत्वपूर्ण जरूरत बन चुके हैं। पढ़ाई, बैंकिंग, सोशल मीडिया, मनोरंजन लगभग हर कार्यों में मोबाइल फोन उपयोग में आ रहे हैं। वहीं अगर स्मार्टफोन स्लो चार्ज होने लगे तो यह एक बड़ी परेशानी बन जाती है। ऐसी स्थिति में कई बार यूजर्स चार्जर या बैटरी खराब होने का अंदाजा लगाते हैं, जबकि कई मामलों में समस्या फोन की कुछ सेटिंग्स की वजह से होती है। गलत सेटिंग्स जैसे बैकग्राउंड एप्स, हाई ब्राइटनेस और आउटडेटेड सॉफ्टवेयर चार्जिंग स्पीड को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकते हैं।
आप इन समस्याओं का समाधान खुद से कर सकते हैं। इसके लिए किसी टेक्नीशियन के पास नहीं जाना होगा। आज हम आपको कुछ जरूरी सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अमल में लाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।