PM Kisan Scheme Rules: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती के खर्च, बीज, खाद और अन्य जरूरतों में सहायता देना है।
भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 21 किस्तों को जारी कर चुकी है। 21वीं किस्त सरकार ने 19 नवंबर, 2025 को जारी की थी। ऐसे में अब लोगों को इसकी 22वीं किस्त का इंतजार है। इस योजना के नियमों को लेकर किसानों में कई तरह की भ्रांतियां हैं, खासकर उन किसानों के बीच जो अपनी जमीन न होकर दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं।
इसके अलावा कई बार जानकारी की कमी के कारण पात्र किसान लाभ नहीं ले पाते और अपात्र लोग आवेदन कर देते हैं, जिससे किस्त अटक जाती है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि इस योजना का लाभ कौन ले सकता है, कौन नहीं और किन कारणों से किस्त रुक सकती है।