फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार हैंग हो रहा है स्मार्ट टीवी? यह सेटिंग बदलते ही तेज चलेगा आपका टीवी

Wed, 25 Nov 2026 01:56 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • How to Speed UP Smart TV: कई बार ऐसा होता है कि जब स्मार्ट टीवी को हम बहुत दिनों से इस्तेमाल कर रहे होते हैं तो वो हैंग होने लगती है।
  • आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि अगर आपकी स्मार्ट टीवी हैं हैंग कर रही है तो आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
स्मार्ट टीवी हैंग प्रॉब्लम - फोटो : AI
Smart TV Hanging Problem: आजकल हर घर में स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल हो रहा है, जिस पर लोग फिल्में, सीरियल और क्रिकेट मैच देखते हैं। लेकिन कुछ समय बाद यह टीवी धीरे चलने लगता है और रिमोट दबाने पर भी देर से काम करता है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह टीवी की मेमोरी का भर जाना है। दरअसल, जब हम अलग-अलग एप्स पर वीडियो देखते हैं, तो टीवी के अंदर कुछ बेकार डेटा जमा हो जाता है, जिसे कैशे डेटा कहते हैं। 

इसके अलावा बैकग्राउंड में कई एप्स एक साथ चलते रहते हैं, जिससे टीवी के प्रोसेसर पर दबाव पड़ता है और वह बार-बार अटकने या हैंग होने लगता है। अक्सर लोग इस समस्सा से परेशान होकर टीवी बदलने या टीवी को मैकेनिक के पास ले जाने को सोचते हैं, मगर आपको बता दें कि आप घर बैठे खुद से भी इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कौन सी सेटिंग बदलना जरूरी है? - फोटो : अमर उजाला
कौन सी सेटिंग बदलना जरूरी है?
  • अगर आपकी टीवीं हैंग कर रही है तो आपको इसकी सेटिंग्स में जाकर एप्स के कैशे डेटा को साफ करना होगा।
  • इसके लिए रिमोट से सेटिंग्स खोलें और 'एप्स' या 'स्टोरेज' के विकल्प में जाएं। यहां हर एप पर क्लिक करके 'क्लियर कैशे' का बटन दबाएं।
  • इससे आपकी कोई जरूरी जानकारी नहीं मिटेगी, बल्कि सिर्फ फालतू कचरा साफ होगा।
विज्ञापन

3 of 5
बैकग्राउंड एप्स को बंद करें - फोटो : Adobe Stock
बैकग्राउंड एप्स को बंद करें
  • कई बार हम एक एप बंद करके दूसरा खोल लेते हैं, लेकिन पहला एप अंदर ही अंदर चलता रहता है।
  • इसे रोकने के लिए टीवी की सेटिंग्स में 'डिवाइस प्रेफरेंस' और फिर 'अबाउट' में जाकर बिल्ड नंबर पर सात बार क्लिक करें।
  • इससे डेवलपर ऑप्शन खुल जाएगा, जहां आप बैकग्राउंड प्रोसेस लिमिट को कम कर सकते हैं।

4 of 5
स्मार्ट टीवी - फोटो : एआई जनरेटेड
टीवी को रीस्टार्ट करें
  • ज्यादातर लोग टीवी को सिर्फ रिमोट के लाल बटन से बंद करते हैं, जिससे टीवी पूरी तरह बंद नहीं होता और स्लीप मोड में चला जाता है।
  • हफ्ते में कम से कम एक बार टीवी को मेन स्विच से बंद करें या सेटिंग्स में जाकर रीस्टार्ट करें।
  • ऐसा करने से टीवी की मेमोरी तरोताजा हो जाती है और यह पहले की तरह तेज चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फालतू एप्स हटाने से क्या होगा? - फोटो : Adobe Stock
फालतू एप्स हटाने से क्या होगा?
  • हर स्मार्ट टीवी में स्टोरेज की जगह बहुत सीमित होती है।
  • अगर आपने ऐसे एप्स डाउनलोड कर रखे हैं जिनका आप कभी इस्तेमाल नहीं करते, तो उन्हें तुरंत अनइंस्टॉल कर दें।
  • खाली जगह बढ़ने से टीवी को काम करने के लिए पूरी ताकत मिलेगी।
  • साथ ही समय-समय पर टीवी के सॉफ्टवेयर को अपडेट करना भी न भूलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें