Small Home Organization Ideas: शहरों में अधिकतर लोगों के पास छोटे स्पेस वाला अपार्टमेंट या घर होता है। मगर छोटे घर को अगर व्यवस्थित तरीके से रखा जाए तो, वही जगह काफी आरामदायक और बड़ा दिखने लगता है। घर को बड़ा और व्यवस्थित दिखाने का असली राज 'स्मार्ट स्टोरेज' और 'मिनिमलिज्म' में छिपा होता है। इंटीरियर डिजाइनरों के अनुसार जब हम फर्श की जगह के बजाय दीवारों और वर्टिकल स्थान का उपयोग करना शुरू करते हैं, तो कमरा तुरंत खुला और हवादार महसूस होने लगता है।
इसके अलावा रंगों का चुनाव और रोशनी का सही तालमेल भी छोटे स्थान को स्पेसियस दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप भी अपने छोटे आशियाने को एक लग्जरी और व्यवस्थित रूप देना चाहते हैं, तो कुछ आसान लेकिन प्रभावी बदलावों के जरिए इसे मुमकिन बना सकते हैं।