फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smart Saving Tips: करना चाहते हैं स्मार्ट बचत, तो अपनाएं ये तरीके, कम समय में कर सकेंगे अच्छा खासा फंड इकट्ठा

Wed, 20 Apr 2022 02:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Smart Saving Tips - फोटो : iStock
Smart Saving tips: आज के दौर में जब महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बचत करना काफी मुश्किल काम हो गया है। बिजली बिल, रेंट, बच्चों की स्कूल फीस, ट्यूशन फीस, क्रेडिट कार्ड के बिल्स, ईएमआई आदि कई जगहों पर हमारे पैसे खर्च हो जाते हैं। इस कारण महीने के अंत में हमारे पास बेहद कम ही पैसे बचते हैं। हालांकि, भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बचत करना काफी जरूरी है। अगर आप बचत नहीं करते ऐसे में रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी में आपको आर्थिक स्तर पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको फॉलो करके आप स्मार्ट ढंग से बचत कर सकते हैं। यही नहीं अगर आप इन टिप्स को अच्छे से फॉलो करते हैं, तो आप कुछ सालों में एक अच्छे खासे फंड को इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं बचत के उन स्मार्ट तरीकों के बारे में - 
विज्ञापन

2 of 6
Smart Saving Tips - फोटो : istock

अपने फिजूल खर्चों पर लगाएं लगाम

हम में से अधिकतर लोगों की फिजूल खर्चे करने की आदत होती है। अगर आप स्मार्ट सेविंग करना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने फिजूल के खर्चों पर लगाम लगाना होगा। आपको अपने पैसों को वहीं खर्च करना चाहिए, जहां उसकी खास जरूरत हो। आप जिन पैसों को फिजूल जगहों पर खर्च कर रहे हैं। उसे आप अच्छी जगह पर निवेश कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपको एक अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
Smart Saving Tips - फोटो : istock

खर्चों के लिए एक व्यवस्थित रणनीति को बनाएं

अगर आप स्मार्ट बचत करना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने खर्चों के लिए एक व्यवस्थित रणनीति बनाने की जरूरत है। रणनीति बनाने से आपको इस बारे में पता चलेगा कि आपके पैसे कहां पर ठीक ढंग से खर्च हो रहे हैं और कहां पर नहीं। इससे आप अपने पैसों को एक व्यवस्थित ढंग से मैनेज कर सकेंगे। 

4 of 6
Smart Saving Tips - फोटो : Istock

अपनी कमाई के 30 प्रतिशत पैसों की करें बचत

कोशिश करें कि आप हर महीने अपनी कमाई के 30 प्रतिशत हिस्से की बचत करें। बचत किए हुए इन पैसों की मदद से आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Smart Saving Tips - फोटो : Istock

म्यूचुअल फंड एसआईपी

आप अपने बचत के पैसों को म्यूचुअल फंड एसआईपी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड एसआईपी लॉन्ग टर्म निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है। इस क्षेत्र में निवेश करना बाजार जोखिमों के अधीन आता है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Smart Saving Tips - फोटो : Istock

उधार लेते समय सोच विचार जरूर करें

अक्सर लोग जरूरी प्रयोजनों को ध्यान में रखते हुए उधार लेते हैं। अगर आप भी किसी काम को लेकर उधार लेने जा रहे हैं। ऐसे में आपको उधार लेते समय सोच विचार जरूर करना चाहिए। उधार लेते वक्त आपको विभिन्न उधारदाताओं के बारे में अच्छी रिसर्च और उनके बीच तुलना जरूर करनी चाहिए। इससे आपको एक अच्छी डील का चयन करते समय काफी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें