फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Dham Yatra 2026: दिल्ली से कैसे पहुंचे केदारनाथ? यहां जानें रूट-किराया और सबकुछ

Wed, 22 Apr 2026 12:47 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kedarnath Dham Yatra Travel Guide 2026: आज यानी 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। ऐसे में अगर आप भी बाबा के दर्शन करने जाना चाहते हैं, तो आप यहां केदारनाथ पहुंचने का रूट, किराया और बाकी जानकारी जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
केदारानाथ जाने का रूट क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI
Kedarnath Dham Yatra Route: देवभूमि उत्तराखंड में स्थित केदानाथ मंदिर के कपाट आज यानी 22 अप्रैल 2026 को खुल गए हैं। इसके साथ ही चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इससे पहले 19 अप्रैल 2026 को यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट खुले थे।

हर साल ही काफी बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदार के दर पर पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार केदारनाथ मंदिर जाना चाहते हैं, तो आप यहां जान सकते हैं कि आप दिल्ली से कैसे बाबा के दर पर पहुंच सकते हैं। चलिए जानते हैं केदारनाथ पहुंचने का तरीका...
विज्ञापन

2 of 6
केदारानाथ जाने का रूट क्या है? - फोटो : Freepik
दिल्ली से कैसे पहुंचे केदारनाथ?

स्टेप 1
  • आपको सबसे पहले दिल्ली से बस पकड़कर या अपनी गाड़ी से ऋषिकेश/हरिद्वार आना है
  • फिर आपको ऋषिकेश से सोनप्रयाग जाना है। ध्यान रहे सोनप्रयाग तक ही आप अपने निजी वाहन में जा सकते हैं
  • फिर सोनप्रयाग से आपको स्थानीय जीप लेनी पड़ती है और फिर आपको गौरीकुंड जाना है
विज्ञापन

3 of 6
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टेप 2
  • अब गौरीकुंड पहुंचकर यहां से आपको आगे लगभग 16-18 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करनी होती है
  • आप चाहें तो घोड़े-खच्चर, पालकी या हेलीकॉप्टर के जरिए भी अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं

4 of 6
केदारानाथ जाने का रूट क्या है? - फोटो : Adobe Stock
केदारनाथ पहुंचने में कितना किराया लग सकता है?
  • दिल्ली से सोनप्रयाग तक आप आपने निजी वाहन में सफर कर रहे हैं या फिर बस/टैक्सी में जा रहे हैं, तो खर्च उस बात पर निर्भर करता है कि आपने वाहन क्या चुना है
  • हालांकि, दिल्ली से सोनप्रयाग बस से आने में आपके लगभग 2000 रुपये तक खर्च हो सकते हैं
  • जबकि, टैक्सी बुक करके आने में ये खर्चा लगभग 15000 से 20000 रुपये तक जा सकता है
विज्ञापन

5 of 6
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर कैसे बुक करें? - फोटो : Amar Ujala
हेलीकॉप्टर कहां से और कैसे बुक करें?
  • पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाएं
  • फिर 'Shri Kedarnath Dham' वाली साइट पर जाकर नीचे 'Book Ticket' पर क्लिक करें
  • अब यहां अपनी जानकारी भर आप हेलीकॉप्टर सेवा बुक कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केदारानाथ जाने का रूट क्या है? - फोटो : Adobe Stock
हेलीकॉप्टर का कितना किराया?
  • गुप्तकाशी से केदारनाथ का लगभग 10 मिनट का रूट है और इस रूट के आने-जाने का किराया 12,762 रुपये है
  • फाटा से केदारनाथ के लगभग 7 मिनट के इस रूट के आने-जाने का किराया 10,164 रुपये है
  • सिरसी से केदारनाथ के लगभग 6 मिनट के इस रूट के आने-जाने का किराया 6,390 रुपये है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें