Traffic Rules India: सड़क पर अक्सर देखा जाता है कि बाइक चलाने वाला तो हेलमेट पहनता है, लेकिन पीछे बैठने वाला यात्री सिर्फ चालान से बचने के लिए एक छोटा सा 'छोटू हेलमेट' या 'हाफ-लेश' लगा लेता है। लोग इसे 'कैप हेलमेट' भी कहते हैं क्योंकि यह सिर पर टोपी की तरह टिका रहता है।
मगर सावधान हो जाइए, क्योंकि ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, सिर्फ वही हेलमेट मान्य है जो सुरक्षा मानकों को पूरा करता हो और जिसपर आईएसआई मार्क वाला हो। नियमों के मुताबिक पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी उतना ही सुरक्षित और प्रमाणित हेलमेट जरूरी है, जितना चालक के लिए है। ऐसा न करने पर आपका भारी चालान कटना तय है। बिना उचित गुणवत्ता वाले या असुरक्षित तरीके से पहने गए हेलमेट किसी दुर्घटना की स्थिति में जानलेवा भी साबित हो सकता है।