LPG Gas Cylinder Level Check At Home: रसोई में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर का खत्म हो जाना एक बहुत बड़ी समस्या बन जाता है। कई बार हमें समझ ही नहीं आता कि सिलिंडर पूरी तरह खाली हो चुका है या उसमें अभी भी कुछ दिनों की गैस बची हुई है।
बाजार में कई तरह के महंगे मीटर और उपकरण मिलते हैं, लेकिन बिना किसी खर्चे के सिर्फ एक गीले कपड़े की मदद से आप चुटकियों में जान सकते हैं कि सिलिंडर में कितना एलपीजी बचा है। आइए इस लेख जानते में समझते हैं कि यह मजेदार वैज्ञानिक ट्रिक कैसे काम करती है।