Side Effect Of Using Plastic Phone Cover: अगर आप नहीं चाहते कि आपका मोबाइल जल्दी खराब हो तो उसको कवर लेते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें। क्योंकि गलत मोबाइल कवर आपका मोबाइल डैमेज कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
मोबाइल पर प्लास्टिक का कवर लगाने के नुकसान
- फोटो : Adobe stock
Mobile Safety Tips: आजकल हर किसी के लिए मोबाइल सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। ऐसे में इसे सुरक्षित रखना और लंबे समय तक सही स्थिति में रखना बहुत जरूरी है। मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए लोग अलग-अलग कवर और केस का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर मोबाइल कवर आपके फोन के लिए सही नहीं होता? गलत साइज, घटिया क्वालिटी या अत्यधिक मोटा कवर आपके मोबाइल को डैमेज कर सकता है। इसलिए मोबाइल कवर चुनते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन-सा कवर आपके फोन के लिए सुरक्षित है, किन बातों का ध्यान रखें, और कैसे सही मोबाइल कवर आपके फोन की लाइफ बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
मोबाइल पर प्लास्टिक का कवर लगाने के नुकसान
- फोटो : Adobe stock
कौन का कवर कभी इस्तेमाल न करें?
अगर आप चाहते हैं कि आपके मोबाइल की लाइफ लंबी हो तो प्लास्टिक के कवर का इस्तेमाल कभी भी न करें। अगर आपके मोबाइल में प्लास्टिक का कवर है तो उसे तुरंत ही निकालकर फेंक दें। यहां हम आपको इसके नुकसान भी बताएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
मोबाइल पर प्लास्टिक का कवर लगाने के नुकसान
- फोटो : Adobe Stock
1. बैटरी डैमेज करता है
हार्ड प्लास्टिक के कवर मोबाइल को स्क्रैच से बचाने में तो मदद करते हैं, लेकिन ये अक्सर फोन की गर्मी को रोक देते हैं।
बैटरी में गर्मी बनी रहती है और लंबे समय तक इसे रोकने से बैटरी की क्षमता कम हो सकती है।
इसके परिणामस्वरूप फोन जल्दी गर्म होने लगता है और बैटरी की लाइफ घट सकती है।
कई बार इससे हीटिंग की समस्या पैदा होने लगती है, जो आगे चलकर मोबाइल ब्लास्ट का कारण बन सकती है।
4 of 6
मोबाइल पर प्लास्टिक का कवर लगाने के नुकसान
- फोटो : Adobe Stock
2. फोन के बटन और पोर्ट पर दबाव पड़ता है
कई बार प्लास्टिक कवर ज्यादा टाइट फिट होता है, जिससे फोन के बटन और चार्जिंग पोर्ट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
ये लंबे समय में बटन के फंसने या पोर्ट के खराब होने का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
मोबाइल पर प्लास्टिक का कवर लगाने के नुकसान
- फोटो : Adobe stock
3. कैमरे और स्क्रीन सुरक्षा में आती है कमी
प्लास्टिक कवर का डिजाइन अक्सर कैमरा और स्क्रीन के आसपास पर्याप्त सुरक्षा नहीं देता।
इसके कारण कैमरे पर धूल जम सकती है और स्क्रीन पर खरोंच आने का खतरा बढ़ जाता है।