फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG vs PNG: सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन? जानें आप कैसे ले सकते हैं PNG का कनेक्शन

Sun, 15 Mar 2026 12:11 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG vs PNG Which Is Cheaper: एलपीजी किल्लत के बीच लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है, कि क्या गैस पाइपलाइन सिलिंडर से सस्ती होती है? यहां हम आपको इसके बारे में हर डिटेल बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन? - फोटो : अमर उजाला
PNG Connection Kaise Lene Ka Process Kya Hai: देशभर में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों के मन में एक बड़ा सवाल उठ रहा है – क्या गैस पाइपलाइन यानी PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) सिलिंडर से सस्ती होती है? वास्तव में दोनों का उपयोग घर की जरूरतों और खर्च के हिसाब से अलग होता है। कुछ घरों के लिए नियमित सिलेंडर अधिक सुविधाजनक होते हैं, तो कुछ घरों में PNG कनेक्शन लंबे समय में सस्ता और सुविधाजनक साबित होता है।

अगर आप भी इसी डाउट में हैं तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस स्थिति में कौन सा विकल्प बेहतर है। अगर आप पाइपलाइन का कनेक्शन लेने का सोच रहे हैं, तो हम अंत में बताएंगे कि इसे कैसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन? - फोटो : Adobe stock
LPG और PNG में क्या ज्यादा सुविधाजनक?
 
  • PNG कनेक्शन में शुरुआती इंस्टॉलेशन शुल्क जरूर लगता है, लेकिन लंबे समय में यह घरेलू एलपीजी सिलेंडर की तुलना में काफी सस्ता साबित होता है। 
  • नियमित सिलेंडर खरीदने में हर महीने का खर्च बढ़ जाता है, जबकि पाइपलाइन से निरंतर गैस मिलने से मासिक खर्च नियंत्रित रहता है। 
  • PNG का उपयोग करने से सिलेंडर बदलने या रिफिलिंग की झंझट से निजात मिलती है। 
  • घर में गैस की लगातार आपूर्ति होने के कारण खाना बनाने और अन्य घरेलू जरूरतों में कोई बाधा नहीं आती।

 
विज्ञापन

3 of 6
सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन? - फोटो : Adobe stock
LPG और PNG में से क्या ज्यादा सुरक्षित है?
  • PNG कनेक्शन में सुरक्षा मानक लागू होते हैं और ये एलपीजी की अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्प माना जाता है
  • बस पाइपलाइन का सही तरीके से इंस्टॉलेशन और समय-समय पर निरीक्षण जरूरी है। 

 

4 of 6
सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन? - फोटो : अमर उजाला
LPG और PNG में क्या ज्यादा सस्ता?


अब जान लेते हैं कि इन दोनों से क्या ज्यादा सस्ता पड़ता है। तो बता दें कि भारत में घरेलू एलपीजी सिलिंडर आमतौर पर 14.2 किलोग्राम का होता है, जिसकी कीमत शहर और वितरण के आधार पर लगभग 800 से 1100 रुपये तक हो सकती है। वहीं, PNG (पाइपलाइन गैस) में मीटर लगाया जाता है और बिल गैस के वास्तविक उपयोग के आधार पर आता है।
विज्ञापन

5 of 6
सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन? - फोटो : Adobe stock
अधिकांश शहरों में PNG की कीमत लगभग 40 से 60 रुपये प्रति यूनिट के आसपास होती है। इसका मतलब है कि PNG में उपयोग के अनुसार बिल आता है, जबकि एलपीजी में पूरे सिलिंडर की कीमत अग्रिम चुकानी होती है। यदि घर में गैस की खपत अधिक है, तो PNG कनेक्शन मासिक खर्च को नियंत्रित करने में अधिक लाभकारी साबित हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन? - फोटो : Adobe stock
PNG कनेक्शन कैसे लिया जा सकता है?
 
  • अगर आपके शहर में गैस पाइपलाइन है तो PNG कनेक्शन लेने के लिए गैस वितरण कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होता है। 
  • आवेदन के लिए पहचान पत्र, आधार कार्ड, और घर का पता प्रमाण जैसे दस्तावेज़ चाहिए होते हैं। 
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेक्नीशियन आपके घर पाइपलाइन इंस्टॉल करने आएगा।
  • अगर आप सभी मानकों पर खरे उतरते हैं तो कुछ दिन में गैस पाइपलाइन कनेक्शन सक्रिय हो जाएगा। 
  • उदाहरण के लिए दिल्ली-NCR क्षेत्र में PNG कनेक्शन देने का काम इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) करती है।
  • ऐसे में आपको IGL की आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर अपना आवेदन करना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें