Mobile Charger Cover Side Effect: आज के समय में मोबाइल फोन केवल संचार का साधन नहीं रहे, बल्कि ये फैशन और स्टाइल का भी हिस्सा बन गया है। इसी वजह से लोग न सिर्फ अपने फोन के लिए कवर और केस का इस्तेमाल कर रहे हैं, बल्कि इसके चार्जर और अन्य एक्सेसरीज पर भी कवर लगाना शुरू कर दिया है।
बाजार में अब चार्जर और केबल के लिए क्यूट, रंग-बिरंगे और डिजाइनर कवर उपलब्ध हैं, जिन्हें देखकर युवा और बच्चे दोनों आकर्षित हो रहे हैं। इस ट्रेंड ने चार्जर को भी एक फैशन आइटम की तरह बना दिया है।
हालांकि, सवाल यह उठता है कि क्या यह प्रैक्टिकल और सुरक्षित है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि चार्जर पर कवर लगाने से सुरक्षा और उपयोगिता दोनों पर असर पड़ सकता है। आइए जानें कि इस ट्रेंड के पीछे क्या नुकसान और सावधानियां हैं।
चार्जर पर कवर लगाने से चार्जिंग के दौरान चार्जर गर्म हो जाता है और गर्मी आसानी से बाहर नहीं निकल पाती। इससे चार्जर जल्दी खराब हो सकता है और कभी-कभी आग लगने का भी खतरा बढ़ जाता है।
गर्म चार्जर सीधे फोन की बैटरी को प्रभावित कर सकता है। इससे बैटरी जल्दी कमजोर हो सकती है और चार्जिंग का समय बढ़ सकता है। लंबे समय तक ऐसा करने से फोन की परफॉर्मेंस धीमी भी पड़ सकती है।
चार्जर पर कवर डालने से वायरिंग पर अतिरिक्त तनाव पड़ सकता है। लगातार इस्तेमाल करने पर चार्जर के संपर्क कमजोर हो जाते हैं, जिससे चार्जिंग अस्थिर हो सकती है।