Gas Cylinder Book Kaise Kare: ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी तनाव और युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों ने घर-घर चिंता पैदा कर दी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के चलते गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग गई हैं।
आमतौर पर सिलिंडर की बुकिंग फोन कॉल से हो जाती है, लेकिन हाल के दिनों में कई लोगों को कॉल में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि घर में खाना पकाने में भी मुश्किलें बढ़ रही हैं। हालांकि, सरकार लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आएगी।
अगर आप भी कॉलिंग के माध्यम से गैस बुक नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान न हों। अब इंडेन, एचपी और भारत गैस के ग्राहक अब कॉलिंग के अलावा कई अन्य तरीकों से भी गैस बुक कर सकते हैं। यहां हम आपको उन्हीं तरीकों के बारे में बताएंगे।