अंतरिक्ष यात्रा करना हम सब का सपना होता है। अक्सर सोशल मीडिया या टेलीविजन पर जब हम किसी एस्ट्रोनॉट को स्पेसक्राफ्ट या अंतरिक्ष यान में बैठे देखते हैं तो ऐसा लगता है कि यह एक सामान्य सफर है। हालांकि, ऐसा है नहीं अंतरिक्ष में सफर करने के लिए वर्षों की कठिन ट्रेनिंग, अनुशासन जैसी कई चीजें छिपी होती हैं। स्पेस में सफर करने की ट्रेनिंग सबसे कठिन प्रशिक्षणों में से एक मानी जाती है। अंतरिक्ष का वातावरण पृथ्वी से काफी अलग होता है। अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव काफी कम होता है। इस तरह के माहौल में इंसान का दिमाग और शरीर ठीक ढंग से काम नहीं कर पाता है। इस कारण अंतरिक्ष यात्रियों को इसके लिए पहले से तैयार किया जाता है। इसी कड़ी में इन दिनों भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।