देश में महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन स्कीम्स के जरिए सरकार देश में गरीब और वंचित महिलाओं का बहुआयामी विकास करना चाहती है। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में इस बात का दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार देश की हर महिला को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में एक आम नागरिक होने के नाते आपको इस खबर की वास्तविकता के बारे में पता होना जरूरी है। इस यूट्यूब वीडियो के मुताबिक भारत सरकार श्रमिक सम्मान योजना नामक एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है।