फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wifi Router: क्या रोज रात को बंद कर देना चाहिए वाई-फाई राउटर या नहीं? यहां जानें काम की बात

Mon, 18 May 2026 04:49 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Wifi Ko Raat Ko Band Karna Chahaiye Ya Nahi: क्या रात में वाई-फाई राउटर को बंद कर देना चाहिए या नहीं? ये सवाल कई लोगों के मन में होता है और कई लोग राउटर को बंद कर देते हैं जबकि, कई लोग राउटर को कभी बंद नहीं करते।
विज्ञापन
1 of 5
क्या वाई-फाई को बंद करना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI
Wifi Night On-Off Rule: वैसे तो आजकल लगभग हर किसी के मोबाइल में 4जी या 5जी हाई स्पीड इंटरनेट होता है। कई तरह के रिचार्ज प्लान ऐसे हैं जो आपको इंटरनेट की सुविधा देते हैं। पर कई लोग अपने घरों में वाई-फाई राउटर लगवाते हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि स्मार्ट टीवी चलाना हो या फिर लैपटॉप पर कोई काम करना हो, उसके लिए इंटरनेट चाहिए होता है। इसलिए लोग घर पर वाई-फाई राउटर लगवाते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि क्या वाई-फाई राउटर को रात में बंद कर देना चाहिए या नहीं? चलिए जानते हैं आखिर करना क्या चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
क्या वाई-फाई को बंद करना चाहिए? - फोटो : AI जनरेटेड
क्या रात में वाई-फाई राउटर को बंद कर देना चाहिए?
  • इस सवाल का जवाब है हां भी और नहीं भी
  • दरअसल, राउटर को बंद करना आपकी जरूरत और व्यक्तिगत राय पर पूरी तरह निर्भर करता है
  • बस ये जान लें कि राउटर को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि ये 24*7 चल पाएं
विज्ञापन

3 of 5
क्या वाई-फाई को बंद करना चाहिए? - फोटो : AI
कब बंद कर सकते हैं राउटर को?
  • अगर आप कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं
  • ऐसे में वाई-फाई राउटर को बंद किया जा सकता है
  • यहां पर इसका कोई इस्तेमाल न होने पर बंद करना बेहतर विकल्प हो सकता है

4 of 5
क्या वाई-फाई को बंद करना चाहिए? - फोटो : AI
क्या रात को राउटर बंद करने से कम आता है बिजली का बिल?
  • वाई-फाई राउटर अधिक बिजली खर्च नहीं करते हैं
  • राउटर लगभग 7-20 वाट ही बिजली खर्च करते हैं 
  • इसलिए ये कहना है कि इनसे बिजली के बिल में कोई बड़ा अंतर आता है, ऐसा नहीं है
  • हालांकि, ऊर्जा की जरूर थोड़ी बचत हो जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या वाई-फाई को बंद करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
कहां लगाना चाहिए वाई-फाई राउटर?
  • वाई-फाई राउटर को ऐसी जगह पर लगवाएं
  • जहां से आपको इंटरनेट की अच्छी स्पीड मिल सके
  • अगर आप एक राउटर इस्तेमाल करते हैं और आपका 2 फ्लोर से अधिक का घर है, तो ऐसे में आप एक राउटर से दूसरा राउटर कनेक्ट कर इंटरनेट चला सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें