आज के समय में स्मार्टफोन बदलना जितना आसान है, पुराने फोन से निजी जानकारी हटाना उतना ही जरूरी है। नया मोबाइल खरीदते ही लोग अक्सर पुराने फोन को एक्सचेंज या बेचने की जल्दी में रहते हैं। इसी जल्दबाजी में अगर फोन में बैंकिंग डिटेल, फोटो, चैट, ईमेल, पासवर्ड या जरूरी दस्तावेज रह जाएं तो आपकी निजी जानकारी गलत हाथों में पहुंच सकती है। इसलिए फोन किसी दूसरे व्यक्ति को देने से पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं।
पहले जरूरी डेटा का बैकअप लें
फोन साफ करने से पहले अपने जरूरी कॉन्टैक्ट्स, फोटो, वीडियो और दस्तावेजों को सुरक्षित जगह पर सेव कर लें। एंड्रॉयड यूजर्स गूगल ड्राइव और आईफोन यूजर्स iCloud पर बैकअप ले सकते हैं। व्हाट्सएप की चैट का नया बैकअप बनाना भी न भूलें ताकि नए फोन में पुरानी बातचीत सुरक्षित रहे।