Smartphone Factory Reset Guide: आज के समय में जब भी हम नया स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो पुराना फोन या तो किसी को बेच देते हैं या फिर एक्सचेंज ऑफर में दे देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरा सी लापरवाही आपके बैंक डिटेल्स, निजी तस्वीरें और पासवर्ड जैसे संवेदनशील डेटा को किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में पहुंचा सकती है। सिर्फ साधारण तरीके से फोन रीसेट कर देना या डिलीट बटन दबाना कभी भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जाता है।
फोन के अंदर का डिजिटल कचरा और कैश्ड डेटा रिकवर किया जा सकता है। इसलिए पुराना फोन बेचने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए बहुत आसान भाषा में समझते हैं कि वे चार जरूरी काम कौन से हैं, जिन्हें आपको तुरंत करना चाहिए।