फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: पुराने गद्दे, तकिए और कंबल को कब बदल देना चाहिए? सिर्फ फटने का इंतजार न करें

Fri, 23 Oct 2026 09:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Replace Old Mattresses Pillows And Blankets Tips: गद्दे, तकिए और कंबल को सिर्फ फटने या खराब दिखने पर बदलना जरूरी नहीं है
इनमें धूल और नमी जैसी दिखने पर भी इन पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है
विज्ञापन
1 of 5
पुराने गद्दे-तकिए बदलने का सही समय क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI
लंबे समय तक एक ही बिस्तर का इस्तेमाल करने से उसकी क्वालिटी धीरे-धीरे कम होने लगती है। कई बार गद्दा ऊपर से ठीक दिखाई देता है, लेकिन बीच से दबने लगता है। तकिया अपना आकार खो देता है और कंबल में ऐसी गंध आने लगती है, जो सामान्य धुलाई के बाद भी दूर नहीं होती।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पुराने गद्दे, तकिए और कंबल को कब बदल देना चाहिए? अक्सर लोग इसको लेकर काफी उलझन में रहते हैं कि इन्हें कब बदलना चाहिए और कब नहीं। तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पुराने गद्दे-तकिए बदलने का सही समय क्या है? - फोटो : AI Generated
गद्दा कब बदलना चाहिए?
  • गद्दे की उम्र उसकी क्वालिटी, उसे बनाने के लिए किस चीज का इस्तेमाल हुआ है और और इस्तेमाल पर निर्भर करती है
  • कई साल तक इस्तेमाल होने के बाद गद्दा कई जगहों से धंसने लगता है
  • अगर गद्दे पर लेटने से शरीर को सही सहारा नहीं मिल रहा है या सुबह उठने पर अकड़न महसूस होती है, तो गद्दे को चेक करना जरूरी हो जाता है
विज्ञापन

3 of 5
पुराने गद्दे-तकिए बदलने का सही समय क्या है? - फोटो : AI Generated
  • अगर गद्दे के बीच में गहरा गड्ढा बन गया है, स्प्रिंग बाहर निकल रहे हैं या उसका ढांचा खराब हो गया है, तो उसे बदला जा सकता है
  • नमी के कारण फफूंदी दिखाई देने या लगातार सीलन की गंध आने पर भी इसे नजरअंदाज न करें

4 of 5
पुराने गद्दे-तकिए बदलने का सही समय क्या है? - फोटो : AI Generated
तकिया कब बदलना चाहिए?
  • तकिए का काम सोते समय सिर और गर्दन को सहारा देना है, लेकिन समय के साथ उसमें भरी रूई या अन्य चीजें दब जाती हैं जिससे तकिए का आकार बिगड़ने लगत है
  • अगर तकिया मोड़ने या दबाने के बाद भी अपना आकार वापस नहीं पा रहा है, तो यानी उसमें दिक्कत है
  • इसी तरह तकिए में गांठें पड़ना, भराव का एक तरफ जमा होना भी इसे बदलने की ओर इशारा करता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुराने गद्दे-तकिए बदलने का सही समय क्या है? - फोटो : AI Generated
कंबल कब बदलना जरूरी हो जाता है?
  • कंबल को भी नियमित रूप से साफ करना जरूरी है
  • समय के साथ इसमें धूल, पसीने की गंध और नमी जमा हो सकती है
  • अगर कंबल को धोने के बाद भी इसमें बदबू बनी रहती है या उसमें फफूंदी के निशान दिखाई देते हैं, तो उसे इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए
  • कंबल का भराव एक जगह इकट्ठा होना, कपड़े का कमजोर होकर बार-बार फटना और गर्माहट न देना भी ये संकते होते हैं कि अब आपको नए कंबल की जरूरत है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें