फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: पुराना मोबाइल बेचने से पहले सिर्फ फोटो डिलीट करना काफी नहीं, ध्यान से जरूर कर लें ये 4 काम

Sun, 25 Oct 2026 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Selling An Old Mobile Phone: पुराना मोबाइल बेचने से पहले केवल फोटो, वीडियो और फाइलें डिलीट करना काफी नहीं है
  • इसके अलावा भी आपको मोबाइल में कई जरूरी काम करन होते हैं जिससे आपको भविष्य में दिक्कतें न हों
विज्ञापन
1 of 5
पुराना मोबाइल बेचने से पहले क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI
Old Mobile Phone: आज के समय में मोबाइल फोन सिर्फ बातचीत करने का साधन नहीं रह गया है। इसमें बैंकिंग एप से लेकर पर्सनल फोटो, ईमेल, सोशल मीडिया अकाउंट और कई जरूरी दस्तावेज तक मौजूद रहते हैं। ऐसे में जब कोई व्यक्ति नया स्मार्टफोन खरीदता है और अपना पुराना फोन बेचने का फैसला करता है।

ऐसे में कई लोग फोन बेचने से पहले गैलरी में जाकर फोटो और वीडियो डिलीट कर देते हैं। उन्हें लगता है कि अब फोन में उनकी कोई निजी जानकारी नहीं बची है, लेकिन सिर्फ फाइलें हटाना और पूरे फोन का डाटा डिलीट करना एक नहीं होता। इसलिए मोबाइल फोन बेचने से पहले कुछ जरूरी कदम उठाना बेहद जरूरी हो जाता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पुराना मोबाइल बेचने से पहले क्या करें? - फोटो : AI Generated
जरूरी डाटा का बैकअप जरूर लें
  • सबसे पहले अपने पुराने फोन में मौजूद जरूरी फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट, दस्तावेज और दूसरी फाइलों का बैकअप बना लें
  • इसके लिए आप अपनी जरूरत के अनुसार क्लाउड स्टोरेज, कंप्यूटर या किसी सुरक्षित स्टोरेज डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • बैकअप पूरा होने के बाद यह भी चेक कर लें कि आपकी जरूरी फाइलें नए फोन या चुने गए स्टोरेज में सही तरीके से खुल रही हैं या नहीं
विज्ञापन

3 of 5
पुराना मोबाइल बेचने से पहले क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
गूगल और दूसरे अकाउंट से हटाएं
  • अगर आप एंड्रॉयड फोन बेच रहे हैं, तो फैक्टरी रीसेट से पहले गूगल अकाउंट हटाना बेहतर है
  • इससे आपकी जानकारी किसी के पास नहीं जाती और जिसे आप मोबाइल दे रहे हैं वो भी आसानी से सेटअप कर सकता है
  • इसी तरह ईमेल, सोशल मीडिया समेत बाकी जरूरी अकाउंट से साइन आउट करें
  • अगर फोन में कोई दूसरा क्लाउड अकाउंट जुड़ा है, तो उसे भी चेक कर लें और हटा लें

4 of 5
पुराना मोबाइल बेचने से पहले क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
बैंकिंग एप और यूपीआई चेक करें
  • फोन में बैंकिंग एप, डिजिटल वॉलेट और यूपीआई एप चेक करें
  • मोबाइल फोन बेचने से पहले इन एप्स से संबंधित जानकारी और लॉगिन हटाना न भूलें
  • इसके अलावा सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकालना भी न भूलें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुराना मोबाइल बेचने से पहले क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
सिर्फ डिलीट नहीं, फैक्ट्री रिसेट करें
  • फोन की सेटिंग में जाकर फैक्ट्री रिसेट या Erase All Content का ऑप्शन चुनें
  • इससे फोन में मौजूद आपके डाटा और बाकी चीजों को हटाने में मदद मिलती है
  • इस काम को ध्यान से कर लें ताकि, आपको भविष्य में कोई दिक्कत न हो और आपका कोई भी डाटा किसी और के पास न जाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें