Security Guard Liability Laws: अक्सर लोग अपने घर की सुरक्षा के लिए प्राइवेट सेक्योरिटी गार्ड तैनात करते हैं। जब घर पर गार्ड रहता है तो अक्सर यह माना जाता है कि घर पर चोर नहीं हो सकती है। मगर कई बार सेक्योरिटी गार्ड से भी चूक होती है, जिसकी वजह से घर में चोरी हो जाती है या कुछ गायब हो जाता है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल होता है कि ऐसी स्थिति में कानूनी रूप से ये किसकी जिम्मेदारी होती है।
देखा जाए यह एक जटिल सवाल है, इसलिए आइए इस लेख में इसी सवाल का जबाव समझते हैं। आम इंसान के लिए इन कानूनी बारीकियों को समझना बेहद जरूरी है ताकि वे सही समय पर सही कदम उठा सकें और न्याय पा सकें। अगर घर के सामने गार्ड होने पर भी चोरी हो जाए तो दोष किसका होगा ये इस बात पर निर्भर करता है कि सुरक्षा एजेंसी और आपके बीच क्या लिखित समझौता हुआ है।