Gadget Safety In Kitchen: अक्सर लोग जानकारी के अभाव में इंडक्शन का इस्तेमाल करते समय लापरवाही की वजह से उसके पास इलेक्ट्रानिक गैजेट रख देते हैं, जो एक बड़ी गलती साबित हो सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Induction Safety Tips: आज के समय में इंडक्शन कुकटॉप बहुत से लोगों के किचन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। कई मायनों में ये LPG गैस से किफायती सुरक्षित माना जा रहा है। मगर अक्सर लोग खाना पकाते समय कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
बता दें कि इंडक्शन तकनीक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड पर काम करती है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने के कुछ खास नियम और सावधानियां बरतनी होती हैं। अक्सर लोग जानकारी के अभाव में इसके आसपास इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स रख देते हैं, जिससे न सिर्फ मशीन खराब हो सकती है, बल्कि गंभीर हादसों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
स्मार्टफोन और इंडक्शन के बीच रखें सुरक्षित दूरी
- फोटो : AI
स्मार्टफोन और इंडक्शन के बीच रखें सुरक्षित दूरी
जब भी आप इंडक्शन पर खाना पका रहे हों, अपने स्मार्टफोन को कुकटॉप से कम से कम 2-3 फीट की दूरी पर रखें।
इंडक्शन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें फोन के आंतरिक सेंसर और डिस्प्ले को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे फोन गर्म हो सकता है और गंभीर हादसे भी हो सकते हैं।
इंडक्शन के बहुत करीब फोन रखने से फोन तो खराब होगा ही साथ ही फोन ब्लास्ट भी हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
पावर बैंक और चार्जिंग उपकरणों से बचें
- फोटो : AI
पावर बैंक और चार्जिंग उपकरणों से बचें
इंडक्शन के पास कभी भी पावर बैंक न रखें, क्योंकि चुंबकीय क्षेत्र के कारण इसकी बैटरी अधिक गर्म होकर फट सकती है।
किसी भी प्रकार के चार्जर को इंडक्शन के पास रखने से बचें, क्योंकि इसकी गर्मी और वेव सर्किट को जला सकती हैं।
कुकटॉप के आसपास कोई भी ज्वलनशील इलेक्ट्रॉनिक वस्तु न रखें।
4 of 5
हेडफोन और ईयरफोन के इस्तेमाल में सावधानी
- फोटो : Freepik.com
हेडफोन और ईयरफोन के इस्तेमाल में सावधानी
इंडक्शन के पास ब्लूटूथ हेडफोन या ईयरफोन लगाकर खाना न बनाएं, क्योंकि तरंगें इसके साउंड और कनेक्टिविटी को प्रभावित कर सकती हैं।
वायरलेस डिवाइस में मौजूद बैटरी इंडक्शन के प्रभाव से असामान्य रूप से गर्म हो सकती है, जो कान के लिए जोखिम भरा है।
ईयरफोन के इस्तेमाल से आप इंडक्शन की 'बीप' या किसी तकनीकी चेतावनी की आवाज सुनने से चूक सकते हैं।