Tenant Security Deposit Refund Rules: मेट्रो शहरों या किराए के मकान में रहने वाले लोगों के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट एक बड़ी रकम होती है। मकान खाली करते समय आमतौर पर मकान मालिक को यह रकम तुरंत या कुछ दिनों के भीतर लौटानी होती है। हालांकि, कई बार मकान मालिक बेकार के बहाने बनाकर या घर में बिना वजह के नुकसान की बात कहकर सिक्योरिटी मनी रोकने की कोशिश करते हैं।
अगर फ्लैट खाली किए एक महीना या उससे अधिक समय हो चुका है और आपको आपका पैसा वापस नहीं मिला है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। भारतीय कानून और किराएदारी नियमों के तहत किरायेदारों को कई अधिकार दिए गए हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसी स्थिति में आपके पास क्या कानूनी और व्यावहारिक विकल्प मौजूद हैं।