मोबाइल फोन आने के बाद बैंकिंग काफी आसान हो गई है। आज इंटरनेट की मदद से आप आसानी से अपने बैंकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को कर सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग ने आज हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके मोबाइल फोन में योनो एसबीआई एप का होना जरूरी है। बिना डेबिट कार्ड एटीएम से पैसे निकालने की प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप बड़ी ही आसानी से कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन स्टेप्स के बारे में विस्तार से -