SBI Doorstep Banking: अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। एसबीआई अपने ग्राहकों को डोरस्टेप बैंकिंग की खास सर्विस ऑफर कर रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस सर्विस के बारे में आप में से बेहद कम लोग ही जानते हैं। कोरोना महामारी के दौरान एसबीआई ने डोरस्टेप बैंकिंग की शुरुआत की थी। इस दौरान एसबीआई लोगों के घर पर जाकर बैंकिंग सर्विस दे रहा था। अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में पता होना चाहिए। एसबीआई की डोरस्टेप बैंकिंग की सर्विस का फायदा सभी लोगों को नहीं मिलता है। इसका लाभ केवल सीनियर सिटीजन, खतरनाक बीमारी से ग्रस्त लोग, दिव्यांग, नेत्रहीन आदि लोग ही उठा सकते हैं। हालांकि, इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपको पहले आवेदन करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एसबीआई के डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के बारे में विस्तार से -