आज के समय में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं, और हमारे लगभग सभी काम मोबाइल और कंप्यूटर के जरिए एक जगह पर बैठे-बैठे हो जाते हैं। किसी काम के लिए ज्यादा कहीं दौड़ नहीं लगानी पड़ती। एक मोबाइल रिचार्ज कराने से लेकर बैंक से जुड़े कई काम तक आसानी से घर बैठे ही हो जाते हैं। ऐसे में एक तो समय बचता है, और दूसरा लोगों को परेशान नहीं होना पड़ता। लेकिन अगर बात बैंकिंग की करें, तो इस क्षेत्र में जितनी सुविधाएं बढ़ी हैं उतना ही अलर्ट रहने की भी जरूरत है। बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों को साइबर फ्रॉड को लेकर आगाह करता रहता है क्योंकि जालसाज हर बार नए तरीकों के जरिए लोगों को चपत लगाने का काम करते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई बैंक के ग्राहक हैं, तो आपको किस तरह के लिंक पर क्लिक करने से बचना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...