फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI: छुट्टियों के दिन भी SBI के ग्राहकों को मिलती हैं ये सुविधाएं, बिना बैंक विजिट किए ऐसे उठा सकते हैं लाभ

Wed, 06 Jul 2022 03:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
SBI - फोटो : istock
SBI: देश में लाखों लोगों का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। एसबीआई अपने ग्राहकों की सहूलियत को देखते हुए कई सुविधाएं ऑफर करता है, ताकि बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेते समय लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। आज के इस डिजिटल युग में आप बैंकिंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ बैंक में बिना विजिट किए घर बैठे उठा सकते हैं। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ टोल फ्री नंबर्स के बारे में जानकारी दी है। इन टोल फ्री नंबर्स पर कॉल करके एसबीआई खाताधारक बैंकिंग से जुड़े कई जरूरी कार्य घर बैठे कर सकते हैं। इन सुविधाओं का लाभ आप सातों दिन उठा सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आपका भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है, तो आपको इन सुविधाओं के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
SBI - फोटो : istock
इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपको एसबीआई के टोल फ्री नंबर्स 1800 1234, 1800 2100 पर कॉल करना है। इन नंबरों पर कॉल करके आप बैंक द्वारा दी जा रही जरूरी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
SBI - फोटो : Istock
इन नंबरों पर कॉल करके आप अपने खाते में शेष राशि के बारे में जान सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी अंतिम पांच लेन देन के विषय में भी जानकारी ले सकते हैं।

4 of 5
SBI - फोटो : Istock
इन टोल फ्री नंबर्स पर कॉल करके आप अपने एटीएम नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन नंबरों के जरिए अपने डिस्पैच हुए एटीएम और चेक बुक के स्टेटस की जानकारी भी ले सकते हैं। यहां से आप टीडीएस डिटेल्स को भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SBI - फोटो : istock
इन नंबरों के अलावा आप एसबीआई के टोल फ्री नंबर - 1800 11 2211, 1800 425 3800 और 080-26599990 पर भी कॉल करके बैंकिंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें